हरियाणा में सोमवार को 311 नए कोरोना मरीजों के साथ कुल संक्रमित का आंकड़ा 17 हजार 316 पहुंच गया है। इनमें से 4 हजार एक्टिव मरीज मौजूद हैं। 62 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें से 43 अॉक्सीजन के सहारे तो 19 वेंटिलेटर पर सांस ले रहे हैं। सोमवार को 107 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली, अब तक 13 हजार 51 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
रोहतक में 101, सोनीपत में 82, गुड़गांव में 60, फरीदाबाद में 20, पलवल में 12, झज्जर में 8, कैथल में 8, नूंह में 6, सिरसा में 6, यमुनानगर में 5, पानीपत में 2, पंचकूला में 1 मरीज मिले हैं। वहीं गुड़गांव में 73, सोनीपत में 13, नूंह में 7, पलवल में 6, पानीपत में 5, कैथल में 1, सिरसा में 1, पंचकूला में 1 मरीज ठीक हुआ।
प्रदेश में अभी तक 3 लाख 11 हजार 499 लोगों की टेस्टिंग हो चुकी है। इनमें से 2 लाख 88 हजार 455 निगेटिव मिले हैं, जबकि 17 हजार 316 पॉजिटिव आए हैं। इनमें से 11,639 पुरुष हैं, 5675 महिलाएं हैं और 2 ट्रांसजेंडर हैं। रिकवरी रेट 75.37 फीसदी है। अब प्रदेश में 19 दिन के अंदर मरीज दोगुने हो रहे हैं।
अब तक 265 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 265 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 197 पुरूष और 68 महिला शामिल हैं। अभी तक गुरुग्राम में 100, फरीदाबाद में 92, सोनीपत में 18, रोहतक व करनाल में 8-8, पानीपत व हिसार में 7, रेवाड़ी में 5, अंबाला, झज्जर व जींद में 4-4, पलवल, भिवानी में 3 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।
प्रदेश में ये है कोरोना की स्थिति
- प्रदेश में अमेरिका से लौटे 21 लोगों, 14 इटली के नागरिकों और 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 17,316 पर पहुंच गया। इनमें गुड़गांव में 6009, फरीदाबाद में 4545, सोनीपत में 1548, रोहतक में 757, अम्बाला में 371, पलवल में 364, भिवानी में 498, करनाल में 405, हिसार में 282, महेंद्रगढ़ में 297, झज्जर में 349, रेवाड़ी में 386, नूंह में 247, पानीपत में 246, कुरुक्षेत्र में 156, फतेहाबाद में 127, पंचकूला में 121, जींद में 119, सिरसा में 137, यमुनानगर में 112, कैथल में 118, चरखी दादरी में 87 पॉजिटिव मिले।
- 14 इटली के नागरिकों समेत कोरोना को मात देने वालों का प्रदेश में आंकड़ा 13,051 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 4902, फरीदाबाद में 3609, सोनीपत में 1017, रोहतक में 533, अम्बाला में 315, पलवल में 263, भिवानी में 349, करनाल में 249, हिसार में 192, महेंद्रगढ़ में 200, झज्जर में 244, रेवाड़ी में 114, नूंह में 182, पानीपत में 147, कुरुक्षेत्र में 114, फतेहाबाद में 99, पंचकूला में 104, जींद में 91, सिरसा में 97, यमुनानगर में 95, कैथल में 55, चरखी दादरी में 45 ठीक हो चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/haryana-coronavirus-outbreak-cases-count-district-wise-news-updates-gurugram-faridabad-sonipat-rohtak-bhiwani-karnal-sirsa-127483585.html







0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
WE SHARE YOU THE LATEST NEWS.
YOU CAN COMMENT IN WHAT WAY IT WOULD BE EASIER TO SHARE THE NEWS AND WILL BE MORE COMFORTABLE TO YOU