दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 61 लाख 99 हजार 447 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 99 लाख 12 हजार 966 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 48 हजार 603 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://bit.ly/2WLh3Kp के मुताबिक हैं। उत्तर कोरिया में शनिवार को संक्रमण का पहला संदिग्ध मामला सामने आया। इसे गंभीरता से लेते हुए तानाशाह किम जोंग उन ने कीसॉन्ग शहर को लॉकडाउन करने का आदेश दिया। सरकारी मीडिया के मुताबिक, संदिग्ध संक्रमित एक भगोड़ा है। वह तीन साल पहले उत्तर कोरिया छोड़कर भाग गया था। वह 19 जुलाई को गैरकानूनी ढंग से बॉर्डर क्रॉस कर देश में पहुंचा था।
अगर मामले की पुष्टि होती है तो यह उत्तर कोरिया का पहला आधिकारिक मामला होगा। उत्तर कोरिया इस साल जनवरी में पड़ोसी देश चीन में संक्रमण फैलने के बाद सतर्क हो गया था। इसने अपने सभी बॉर्डर सील कर दिए थे। इससे हजारों लोग आइसोलेशन में चले गए थे। हालांकि, इस बीच यहां संक्रमण पहुंचने की अपुष्ट खबरें भी कई बार सामने आई थी।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
|
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 43,15,709 | 1,49,398 | 20,61,692 |
| ब्राजील | 23,96,434 | 86,496 | 16,17,480 |
| भारत | 13,85,494 | 32,096 | 8,86,235 |
| रूस | 8,06,720 | 13,192 | 5,97,140 |
| द.अफ्रीका | 4,34,200 | 6,655 | 2,63,054 |
| पेरू | 3,75,961 | 18,030 | 2,63,130 |
| मैक्सिको | 3,85,036 | 43,374 | 2,47,178 |
| चिली | 3,43,592 | 9,020 | 3,16,169 |
| स्पेन | 3,19,501 | 28,432 | उपलब्ध नहीं |
| ब्रिटेन | 2,98,681 | 45,738 | उपलब्ध नहीं |
दुनिया में हर हफ्ते 10 लाख मामले बढ़े: डब्ल्यूएचओ
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को कहा कि बीते पांच हफ्तों में हर हफ्ते दुनिया में 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आए। 24 जुलाई को सिर्फ एक दिन में ही 2 लाख 80 हजार मामले सामने आए। अब दुनिया के ज्यादातर देश इससे प्रभावित हैं। हालांकि, ज्यादा आबादी वाले देशों में इससे ज्यादा नुकसान हुआ है। बीते दिनों ब्राजील और भारत ने एक दिन में मामलों में रिकार्ड बढ़ोत्तरी होने की पुष्टि की है। वहीं, अमेरिका में भी सामने आ रहे मामले चिंता की बात है।
नेपाल: संक्रमितों की संख्या 18 हजार हुई
नेपाल में 24 घंटों में 109 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में संक्रमितों की संख्या 18 हजार 483 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में सामने आए कुल मामलों में से 13 हजार 53 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यहां के छह जिले भोजपुर, पँचचर, संखुवासभा, रसुवा, मनांग और मस्टैंग जिले में कोई सक्रिय मामला नहीं है। रौतहत, कैलाई और बजुरा जिले में 500 से ज्यादा मामले हैं। यहां अब तक 45 लोगों की मौत हुई है।
मिस्र: संक्रमण के मामलों में कमी आई
मिस्र में संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटों में यहां 511 नए मामले सामने आए हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता खालिद मगहद ने बताया कि देश में लगातार 17वें दिन कोरोना वायरस के मामले एक हजार से कम रहे। यहां 19 जून को 1774 मामलों की पुष्टि हुई थी। इस बीच 933 और मरीज स्वस्थ्य हुए हैं, जिसके बाद इनकी संख्या 32,903 हो गई है। देश में अब तक 4558 मौतें हुई हैं और 91 हजार 583 संक्रमित मिले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3jGaDpJ







0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
WE SHARE YOU THE LATEST NEWS.
YOU CAN COMMENT IN WHAT WAY IT WOULD BE EASIER TO SHARE THE NEWS AND WILL BE MORE COMFORTABLE TO YOU