DailyNewsTwenty

DailyNews

सोमवार, 6 जुलाई 2020

गैंगस्टर की नेपाल समेत 3 राज्यों में तलाश, पुलिस ने बॉर्डर और टोल प्लाजा पर पोस्टर लगवाए https://ift.tt/3e58Oi9

8 पुलिसवालोंकी हत्या करने वाला हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे परअब ढाई लाख का इनामघोषित किया गया है। सोमवार को कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल की सिफारिश पर डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने इनामी राशि बढ़ाई। शुक्रवारको उस पर 50 हजार का इनाम रखा गया था। शनिवार रातआईजी ने एक लाख रुपए इनाम किया था। फिलहाल,पुलिस वारदात के72 घंटे के बाद भी विकास को पकड़नहीं सकी है।

विकास की तलाश मेंउत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश और नेपाल में पुलिस टीमें तलाश कर रही हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए कानपुर मंडल की 60 और बाकी 30 टीमें लखनऊ स्तर से रवाना की गई हैं, जो बीहड़ों से लेकर नेपाल बॉर्डर पर कॉम्बिंग कर रही हैं।पुलिस ने विकास के पोस्टर भीनेपाल बॉर्डर औरटोल प्लाजापर चस्पा कराएहैं।

उन्नाव में लगे विकास दुबे के पोस्टर।

90 पुलिसवालों के मोबाइल जब्त

सूत्रों की मानें तोमामले की जांच कर रही एसटीएफ ने चौबेपुर के अलावा शिवली, शिवराजपुर और बिल्हौर थाने के 90 पुलिसकर्मियों के मोबाइल जब्त किए हैं। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि जो भी घर का भेदी होगी, उसके खिलाफ अपराधी जैसा बर्ताव होगा।इससे पहले शनिवारको प्रशासन ने विकास दुबे के बिकरु गांव वाले घर को उसी जेसीबी से ढहा दिया था, जिससे उसने पुलिस का रास्ता रोका था।विकास दुबे के घर से 6 तमंचे, 25 कारतूस ओर 2 किलो विस्फोट, कील, 15 जिंदा बम मिले हैं।

शनिवार सुबह ही पुलिस ने विकास के खास गुर्गे दयाशंकर अग्निहोत्री को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। यह इस हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी थी।उसपर 25 हजार का इनाम था। उसने पुलिस को बताया कि विकास ने जिस बंदूक से फायरिंग की, वह मेरे नाम है। उसने यह दावा भी किया कि पुलिस की दबिश से पहले विकास के पास एक फोन आया था। इसके बाद हमले की प्लानिंग की गई।

बीते शनिवार को पुलिस ने विकास दुबे का घर ढहा दिया था।

दो घंटे की पूछताछ के बाद विकास और उसके भाई पर लखनऊ में केस
लखनऊ विकास प्राधिकरण विकासके लखनऊ के कृष्णानगर और इंद्रलोक कॉलोनी स्थित मकान की भी जांच कर रही है। रविवार को मकान की नपाई की गई। वहीं, देर शाम एसटीएफ की टीम नेविकास की मां सरला और परिवार के लोगों से पूछताछ की। करीब 2 घंटे चली पूछताछ मेंएसटीएफ कोविकास के भाई दीप प्रकाश दुबे की पत्नी अंजली ने बताया किउनके परिवार का विकास से कोई वास्ता नहीं है। इसलिए सरकार को जो कार्रवाई करनी है, विकास पर करें,उनके परिवार पर नहीं।दीप प्रकाश के घर से बरामद एंबेसडर कार कोविनीत पांडे के नाम के व्यक्ति ने नीलामी में खरीदी थी। विकास ने विनीत को धमकाते हुए जबरन नीलामी में खरीदी कार को उठा लियाथा। विनीत की शिकायत पर ही पुलिस ने केस दर्ज कियाहै।

कानपुर देहात में न्यायालय के बाहर पुलिस का सख्त पहरा बिठाा दिया गया है।
कानपुर देहात में न्यायालय के बाहर पुलिस का सख्त पहरा बिठाा दिया गया है।

विकास के सरेंडर के इनपुट को लेकर पुलिससतर्क

कानपुर के बिकरु गांव काण्ड का मुख्य आरोपी विकास दुबे के कोर्ट में समर्पण करने की अफवाहों के बीच पुलिस ने अदालतों के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस को कानपुर देहात कोर्ट में विकासके सरेंडरकरने को लेकर इनपुट मिला है। इसके बाद पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट एंड सेशल कोर्टको छावनी में तब्दील कर दिया है। गेट के बाहर बैरियर लगाकर हर आने जाने वाले की सघन तलाशी ली जा रहीहै। हर संदिग्ध से पुलिस पूछताछ भी हो रही है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर उन्नाव की है। यहां हाईवे पर आने-जाने वाले लोगों को विकास दुबे की तस्वीर दिखाकर पूछताछ की गई। यहां टोल प्लाजा पर भी उसके पोस्टर चस्पा किए गए हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DgTZMV

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

WE SHARE YOU THE LATEST NEWS.
YOU CAN COMMENT IN WHAT WAY IT WOULD BE EASIER TO SHARE THE NEWS AND WILL BE MORE COMFORTABLE TO YOU