दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 23 लाख 86 हजार 274 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 71 लाख 86 हजार 901 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 53 हजार 451 की मौत हो चुकी है। बोलिविया के कार्यवाहक राष्ट्रपति एनेजे चैवेज कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। गुरुवार को उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक महसूस कर रही हूं और आइसोलेशन में रहकर काम करूंगी।’’
सिरिया में गुरुवार को कोरोना का पहला मामला सामने आया। यहां लोगों की मदद के लिए काम कर रही असिस्टेंस कोऑर्डिनेशन यूनिट (एसीयू) के मूताबिक, संक्रमित व्यक्ति एक डॉक्टर है। वह तुर्की की सीमा के पास स्थित। बाब-अल-हवा अस्पताल में काम करता है। लक्षण सामने आने के बाद उसने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जाएगी।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
|
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 32,19,999 | 1,35,447 | 1,408,587 |
| ब्राजील | 1,727,279 | 68,355 | 1,152,467 |
| भारत | 794,855 | 21,623 | 495,960 |
| रूस | 707,301 | 10,843 | 481,316 |
| पेरू |
3,12,911 |
11,133 | 2,00,938 |
| स्पेन | 2,99,593 | 28,396 | उपलब्ध नहीं |
| चिली | 3,03,083 | 6,573 | 2,71,703 |
| ब्रिटेन | 2,86,979 | 44,517 | उपलब्ध नहीं |
| मैक्सिको | 2,75,003 | 32,796 | 1,93,640 |
| ईरान | 2,48,379 | 12,084 | 2,09,463 |
अमेरिका: चीन की रिसर्च में मदद करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार
अमेरिकी यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर को चीन के शोध में अमेरिकी सहायता का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी कानून विभाग ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 57 साल के प्रोफेसर गुओ झेंग मूल रूप से चीन का रहने वाला था। उसने चीन के इम्युनोलॉजीसे जुड़े शोध में अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ से मिले 4.1 मिलियन डॉलर (करीब 30.78 करोड़ रुपए) का इस्तेमाल किया। उसने यह बात छुपाई थी।
मैक्सिको: न्यू मैक्सिको में रेस्तरां अंदर लोगों के बैठने पर पाबंदी
मैक्सिको सरकार ने राजधानी न्यू मैक्सिको के सभी रेस्तरां के अंदर लोगों के बैठने पर पाबंदी लगाई गई। हालांकि लोग बाहर बैठकर खाना खा सकेंगे। गवर्नर मिशेल ल्यूजन ग्रिशम ने कहा कि राज्य में कोरोना के बढते मामलों को देखते हुए यह फैसला किए गए। राज्य में सभी जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। लोग फेस शिल्ड और मास्क लगाकर जिम में जा सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZRP900







0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
WE SHARE YOU THE LATEST NEWS.
YOU CAN COMMENT IN WHAT WAY IT WOULD BE EASIER TO SHARE THE NEWS AND WILL BE MORE COMFORTABLE TO YOU