DailyNewsTwenty

DailyNews

मंगलवार, 5 जनवरी 2021

एक ही दिन में 13 हजार से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए, यह बीते 19 दिन में सबसे ज्यादा https://bit.ly/3pT7Yv1

देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में फिर एक बार बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में सिर्फ 16 हजार 278 नए संक्रमितों की पहचान हुई, जबकि 29 हजार 209 मरीज ठीक हो गए। 200 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 13 हजार 140 की कमी आई। 16 दिसंबर के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है। तब 15 हजार 569 एक्टिव केस कम हुए थे।

देश में अब तक 1.03 करोड़ संक्रमितों की पहचान हो चुकी है। इनमें से 99.75 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.49 लाख लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

चेन्नई के लग्जरी होटल में एकसाथ 20 लोग संक्रमित मिले
चेन्नई के लग्जरी होटल ICT के बाद अब एक और लग्जरी होटल में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। यहां भी एकसाथ 20 होटल स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला प्रशासन ने पूरे होटल को कोविड-19 हॉट स्पॉट में बदल दिया है। इसके पहले ICT में एकसाथ 85 और IIT मद्रास में 200 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • देश में कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले बढ़कर 38 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार को 9 लोगों में कोरोना के नए वेरिएंट की पुष्टि हुई। हालांकि किस राज्य में कितने मरीज मिले हैं, इसकी जानकारी अब तक नहीं दी गई है।
  • कोरोना के दौर में ऑनलाइन क्लास के लिए हरियाणा सरकार ने क्लास 8वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को मुफ्त में टैबलेट देने का फैसला लिया है। राज्य सरकार ने बताया कि 8.20 लाख स्टूडेंट्स को स्टडी मटेरियल के साथ टैबलेट दिए जाएंगे।
  • एक सर्वे के मुताबिक, 69% पेरेंट्स स्कूल खोलने के पक्ष में हैं। सर्वे में देशभर के 19 हजार पेरेंट्स से स्कूल खोलने को लेकर सवाल पूछे गए थे। इसमें 69% से अपनी अप्रैल के नए एकेडमिक सेशन से स्कूल खोले जाने का फेवर किया है। 26% पेरेंट्स ने कहा कि वैक्सीन अगर अप्रैल तक आ जाती है तभी स्कूल खोले जाने चाहिए।
  • स्वदेशी कोरोना वैक्सीन ''कोवैक्सिन'' का ट्रायल अब 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों पर भी हो सकेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए भारत बायोटेक को मंजूरी दे दी है।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

यहां सोमवार को 384 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 727 लोग रिकवर हुए और 12 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 27 हजार 256 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 11 हजार 970 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 597 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी 4689 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
राज्य में सोमवार को 621 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 857 रिकवर हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 44 हजार 647 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमे 2 लाख 32 हजार 390 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3648 की मौत हो गई है। 8609 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
राज्य में सोमवार को 698 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 898 लोग रिकवर हुए और 3 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 47 हजार 926 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 34 हजार 658 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4321 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी 8947 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 457 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 755 लोग रिकवर हुए और 4 की जान चली गई। अब तक 3 लाख 10 हजार 278 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 99 हजार 375 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2714 मरीजों की मौत हो चुकी है। 8189 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र
राज्य में सोमवार को 2765 नए केस मिले। 10 हजार 362 लोग रिकवर हुए और 29 की मौत हुई। अब तक 19 लाख 47 हजार 11 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18 लाख 47 हजार 361 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 49 हजार 695 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी 48 हजार 801 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
देश में बीते चार दिन से रोजाना 10 लाख से कम कोरोना टेस्ट हो रहे हैं। अब तक कुल जांच का आंकड़ा 17.50 करोड़ के पार हो चुका है। -सिम्बॉलिक इमेज


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-05-january-2021-128089723.html

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

WE SHARE YOU THE LATEST NEWS.
YOU CAN COMMENT IN WHAT WAY IT WOULD BE EASIER TO SHARE THE NEWS AND WILL BE MORE COMFORTABLE TO YOU