DailyNewsTwenty

DailyNews

रविवार, 12 जुलाई 2020

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ देश के 9 छोटे राज्यों की जीडीपी के बराबर; दुनिया के टॉप-3 अरबपतियों की संपत्ति भारत के बजट से भी ज्यादा https://ift.tt/2ZoNuQN

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब दुनिया के 7वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। इससे पहले अप्रैल 2020 में आई लिस्ट में अंबानी 21वें नंबर पर थे। अब 10 जुलाई को उनकी नेटवर्थ 70.10 अरब डॉलर यानी 5.25 लाख करोड़ रुपए हो गई। शुक्रवार शाम को फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स की रैंकिंग में अंबानी ने बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफे, गूगल के लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन को पीछे छोड़ दिया।

दुनिया के 10 सबसे अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी न सिर्फ इकलौते भारतीय हैं, बल्कि एशिया के भी इकलौते व्यक्ति हैं। मुकेश अंबानी के पास अभी जितनी संपत्ति है, उतनी जीडीपी तो देश के 9 छोटे राज्यों की है। इन 9 राज्यों की जीडीपी कुल मिलाकर 5.31 लाख करोड़ रुपए है।

इससे पहले अप्रैल 2020 में आई फोर्ब्स की लिस्ट में अंबानी 21वें नंबर पर थे।

मुकेश अंबानी, पत्नी नीता, बेटी ईशा, बेटे अनंत और आकाश के साथ।

5 साल में मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 3.5 गुना बढ़ी
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सितंबर 2016 में जियो के साथ टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखा था। उससे पहले मार्च 2016 में अंबानी की नेटवर्थ 19.3 अरब डॉलर थी। उसके बाद के सालों में अंबानी की नेटवर्थ 50 अरब डॉलर (करीब 3.86 लाख करोड़ रुपए) बढ़ी।

मार्च से लेकर अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स में भी दोगुना से ज्यादा की बढ़त देखी गई। 23 मार्च को आरआईएल के शेयर्स की कीमत बीएसई पर 875.72 रुपए थी। जबकि, 10 जुलाई तक शेयर की कीमत बढ़कर 1880.20 रुपए पर पहुंच गई। इस वजह से मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में अच्छा खासा इजाफा हुआ है।

हालांकि, फोर्ब्स के मुताबिक, जियो के अलावा अंबानी की नेटवर्थ के इजाफे की वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज का तेल और गैस से जुड़ा कारोबार भी है। इन दोनों सेक्टर से कंपनी को 88 अरब डॉलर (करीब 6.68 लाख करोड़ रुपए) का सालाना रेवेन्यू मिलता है।

दुनिया के तीन सबसे अमीर की संपत्ति, भारत के सालभर के बजट से भी ज्यादा
अमेजन के सीईओ और फाउंडर जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। उनके पास 189.2 अरब डॉलर (14.12 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति है। दूसरे नंबर माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स हैं, जिनके पास 111.1 अरब डॉलर (8.30 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति है। जबकि, तीसरे नंबर पर लग्जरी गुड्स कंपनी एलवीएमएच के चेयरमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। अरनॉल्ट 109.3 अरब डॉलर (8.16 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के मालिक हैं।

अगर जेफ बेजोस, बिल गेट्स और बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति को जोड़ दिया जाए, तो ये कुल 30.58 लाख करोड़ रुपए होती है। सरकार ने 2020-21 के लिए 30.42 लाख करोड़ रुपए का बजट रखा है।

अंबानी देश में सबसे अमीर, दूसरे नंबर पर दमानी, दोनों की संपत्ति में 4 लाख करोड़ का अंतर
फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, अभी भारत में 115 अरबपति हैं। अप्रैल 2020 तक देश में अरबतियों की संख्या 102 थी। यानी तीन महीने में देश में 13 अरबपति बढ़ गए।

मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी संपत्ति 5.25 लाख करोड़ रुपए है। दूसरे नंबर पर डी-मार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्केट के मालिक राधाकृष्ण दमानी की संपत्ति 1.21 लाख करोड़ रुपए है। यानी पहले और दूसरे सबसे अमीर शख्सियतों की संपत्ति में 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का अंतर है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mukesh Ambani Net Worth | RIL Chairman Wealth Equal To Total GDP Of Mizoram Arunachal Pradesh Jammu And Kashmir And Himachal Pradesh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZZ69S1

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

WE SHARE YOU THE LATEST NEWS.
YOU CAN COMMENT IN WHAT WAY IT WOULD BE EASIER TO SHARE THE NEWS AND WILL BE MORE COMFORTABLE TO YOU