आज का दिन मेडिकल इतिहास का बड़ा दिन है। इसी दिन दुनिया में पहली बार किसी मरीज को आर्टिफिशियल हार्ट लगाया गया था। 2 दिसंबर 1982 को अमेरिका के एक डेंटिस्ट डॉ. बर्नी क्लार्क को आर्टिफिशियल हार्ट लगाया गया था। डॉ. क्लार्क दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी बीमारी को लेकर डॉक्टर हार मान चुके थे, लेकिन तभी उथाह यूनिवर्सिटी में डॉ. विलियम सी. डेव्रिस की टीम ने डॉ. क्लार्क का हार्ट ट्रांसप्लांट किया। ये ऑपरेशन साढ़े 7 घंटे तक चला था।
ऑपरेशन कामयाब रहा था। ऑपरेशन के बाद डॉ. क्लार्क ने हाथ हिलाकर बताया था कि वो ठीक हैं। ऑपरेशन के बाद डॉ. क्लार्क का दिल हर मिनट में 116 बार धड़क रहा था, जबकि आमतौर पर दिल एक बार 65 से 80 बार धड़कता है। डॉ. क्लार्क को जो आर्टिफिशियल हार्ट लगाया गया था, उसका नाम जार्विक-7 था, जिसे डॉ. रॉबर्ट जार्विक ने बनाया था। उनका कहना था कि ये आर्टिफिशियल हार्ट ह्यूमन हार्ट से बड़ा था, लेकिन इसका वजन ह्यूमन हार्ट के बराबर ही था।
ऑपरेशन कामयाब होने के कुछ दिन बाद ही डॉ. क्लार्क को ब्लीडिंग की प्रॉब्लम शुरू हो गई थी। आर्टिफिशियल हार्ट लगने के बाद डॉ. क्लार्क 112 दिन ही जी पाए थे। 23 मार्च 1983 को उनकी मौत हो गई।
पहली बार ब्रिटेन के राजा-रानी भारत आए
2 दिसंबर 1911 का वो दिन, जब पहली बार ब्रिटेन के राजा जॉर्ज-V और क्वीन मैरी भारत आए थे। जॉर्ज-V और क्वीन मैरी समुद्री रास्ते से मुंबई पहुंचे थे। दरअसल, हुआ ये था कि 1905 में बंगाल का बंटवारा कर दिया गया और दिल्ली को देश की राजधानी बनाया गया। इससे देश में विद्रोह हो गया। इस विद्रोह को शांत कराने के लिए ब्रिटेन से राजा-रानी आए थे। उनका दिल्ली के दरबार में राज्याभिषेक भी हुआ था।
भारत और दुनिया में 2 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:
- 1804 : नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।
- 1942 : पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई, इसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया।
- 1976 : फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।
- 1971 : अरब प्रायद्वीप के छह क्षेत्रों ने मिलकर संयुक्त अरब अमीरात की स्थापना की। फरवरी 1972 में इनमें एक सातवां देश भी शामिल हुआ।
- 1981 : ब्रिटनी स्पीयर्स का जन्म हुआ। अमेरिका की यह सिंगर 90 के दशक के आखिर में दुनियाभर के किशोरों में बेहद लोकप्रिय रहीं।
- 1982 : माइकल जैक्सन के मशहूर गीत थ्रिलर का म्यूजिक वीडियो एमटीवी पर प्रसारित किया गया। इसने लोकप्रियता के नये कीर्तिमान स्थापित किए।
- 1989 : विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।
- 1999 : भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।
- 2002 : प्रशांत महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक यात्री जहाज ‘विडस्टार’ में आग लगने के बाद 219 लोगों को बचाया गया।
- 2003 : बोस्नियाई सर्ब के पूर्व सैन्य कमांडर मोमिर निकोलिक को हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र की अदालत ने 1995 के नरसंहार के लिए दोषी ठहराया और 27 साल कैद की सजा सुनाई।
- 2006 : फिलीपीन्स में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मौत हुई। 261 लोग घायल हुए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/aaj-ka-itihas-today-history-india-world-2-december-2020-update-worlds-first-artificial-heart-transplant-127970816.html







0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
WE SHARE YOU THE LATEST NEWS.
YOU CAN COMMENT IN WHAT WAY IT WOULD BE EASIER TO SHARE THE NEWS AND WILL BE MORE COMFORTABLE TO YOU