DailyNewsTwenty

DailyNews

शनिवार, 5 दिसंबर 2020

पिछले 5 दिनों में एक्टिव केस 38 हजार से ज्यादा कम हुए, संक्रमितों का आंकड़ा 96 लाख के पार https://bit.ly/33KSy3w

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 96 लाख के पार हो गया। पिछले 5 दिनों में एक्टिव केस में 38 हजार 10 की कमी आई है। शुक्रवार को देश में 36 हजार 711 नए नए मामले सामने आए, जबकि 42 हजार 359 लोगों ने कोरोना को मात दी। वहीं, पिछले 24 घंटे में 510 लोगों की जान गई।

देश में अब तक 96 लाख 8 हजार 519 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 8 हजार 401 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 90 लाख 58 हजार 061 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 39 हजार 737 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

80 देशों के राजनयिक वैक्सीन कंपनियों का दौरा करेंगे
कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 80 देशों के राजनयिक 9 दिसंबर को हैदराबाद के भारत बायोटेक (Bharat Biotech) और बीई लिमिटेड (Biological E Limited) का दौरा करेंगे। पहले यह दौरा 4 दिसंबर को ही होना था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

चीफ सेक्रेटरी सोमेश कुमार ने शुक्रवार को अफसरों के साथ बैठकर व्यवस्था का जायजा लिया। अफसरों से कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत राजनयिकों के दौरे के लिए इंतजाम करने को कहा। सभी राजनयिक कोरोना की तैयार हो रही वैक्सीन के बारे में वैज्ञानिकों से बातचीत भी करेंगे।

मध्य प्रदेश में 31 मार्च तक 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे
संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड के चलते प्रदेश में पहली से 8वीं तक के क्लास 31 मार्च तक बंद रहेंगी। साथ ही, 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी नहीं होंगी।

आगामी एकेडमिक सेशन 1 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होगा। पहली से 8वीं तक प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी। इनकी क्लासेज जल्द शुरू होंगी। क्लास में कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। क्लास 9 व 11 के स्टूडेंट्स को हफ्ते में एक या दो दिन स्कूल बुलवाया जाएगा।

कोरोना अपडेट्स

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक की। इसमें हेल्थ मिनिस्ट्री ने जो प्रजेंटेशन दिया, उसमें कहा गया कि सबसे पहले 1 करोड़ हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी। इनमें सरकारी ही नहीं, बल्कि प्राइवेट सेक्टर के वर्कर भी शामिल होंगे। इनके बाद करीब 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी। फ्रंटलाइन वर्कर्स में पुलिसकर्मी, सेना के जवान और म्युनिसिपल वर्कर्स जैसे लोग शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर कोरोना पर पीएम मोदी का मंथन
  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राजधानी में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 4.78% हो गया है। अब दिल्ली में 12,000 से ज्यादा बेड और 2,013 ICU बेड खाली हैं।
  • यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के अधिकारियों के मुताबिक, एंटी-कोरोना वायरस वैक्सीन मिलते ही स्पेशल कोविड-19 इनोक्यूलेशन प्रोग्राम के तहत इसे लगाया जाएगा। सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि एमबीबीएस और बीडीएस डॉक्टरों के साथ-साथ इंटर्न, स्टाफ नर्स, सहायक नर्स, दाइयों और फार्मासिस्टों को संभावित वैक्सीनेटर माना जाएगा। बशर्ते कि उन्हें इंजेक्शन लगाने में अनुभव हो।
  • दिल्ली सरकार ने कोरोना की वैक्सीन मिलते ही इसे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सभी हॉस्पिटल और नर्सिंग होम के हेल्थ केयर वर्कर्स का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। उन्हें सबसे पहले वैक्सीन दी जाएगी। उनके एनरोलमेंट के लिए सभी अस्पतालों से डेटा मांगा गया है। सरकार ने एक पब्लिक नोटिस जारी किया है। हेल्थ वर्कर्स का डेटा दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन की वेबसाइट पर दिए लिंक के जरिए अपलोड करना है।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

राजधानी दिल्ली में हर दिन होने वाली टेस्टिंग का आंकड़ा बढ़ाकर 85 हजार कर दिया गया है। शुक्रवार को 4067 लोग संक्रमित पाए गए। 4862 लोग रिकवर हुए और 73 की मौत हो गई। राजधानी में अब तक 5 लाख 86 हजार 125 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 28 हजार 252 मरीजों का इलाज चल रहा है। 5 लाख 48 हजार 376 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 9497 हो गई है।

2. मध्यप्रदेश
राज्य में शुक्रवार को 1324 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1556 लोग रिकवर हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 11 हजार 698 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13 हजार 641 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 94 हजार 743 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3314 हो गई है।

3. गुजरात
राज्य में शुक्रवार को 1510 लोग संक्रमित पाए गए। 1627 लोग रिकवर हुए और 18 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 15 हजार 819 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14 हजार 678 मरीजों का इलाज चल रहा है। 1 लाख 97 हजार 92 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 4049 हो गई है।

4. राजस्थान
राज्य में शुक्रवार को 1934 लोग संक्रमित पाए गए। 3141 लोग रिकवर हुए और 19 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 76 हजार 420 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 24 हजार 318 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 49 हजार 713 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2389 हो गई है।

5. महाराष्ट्र
राज्य में शुक्रवार को 5229 लोग संक्रमित मिले। 6776 लोग रिकवर हुए और 127 की मौत हो गई। अब तक संक्रमण के 18 लाख 42 हजार 587 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 83 हजार 859 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 17 लाख 10 हजार 50 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 47 हजार 599 हो गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
हैदराबाद में थिएटर खोलने की अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को सिनेमा हॉल को सैनिटाइज करता स्टाफ।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-5-december-127981575.html

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

WE SHARE YOU THE LATEST NEWS.
YOU CAN COMMENT IN WHAT WAY IT WOULD BE EASIER TO SHARE THE NEWS AND WILL BE MORE COMFORTABLE TO YOU