देश में गुरुवार को कोरोना के 36 हजार 546 नए मरीज मिले। 42 हजार 973 ठीक हुए और 541 की मौत हुई। यह लगातार पांचवां दिन रहा जब 40 हजार से कम मरीज आए और इससे ज्यादा ठीक हुए। अब तक 95.71 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 90.15 लाख ठीक हो चुके हैं और 1.39 लाख की मौत हो चुकी है। कुल 4.14 लाख एक्टिव केस बचे हैं, यानी इतने मरीजों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा 21 जुलाई के बाद सबसे कम है। तब कुल 4.12 लाख एक्टिव केस थे। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

पश्चिम बंगाल में RT-PCR टेस्ट अब 950 रुपए में होगा
पश्चिम बंगाल में कोरोना का RT-PCR टेस्ट अब 950 रुपए में होगा। सरकार ने दो महीने में दूसरी बार इस टेस्ट के रेट कम किए हैं। अक्टूबर में इसकी कीमत 2250 रुपए से घटाकर 1250 रुपए की गई थी।
5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली
यहां गुरुवार को 3734 केस आए, 4834 मरीज ठीक हुए और 82 की मौत हो गई। यहां अब तक 5.82 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 5.43 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 29 हजार 120 का इलाज चल रहा है। यहां अब तक 65 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। हर दिन 70 से 75 हजार जांच की जा रही हैं।

2. मध्यप्रदेश
यहां गुरुवार को 1450 केस आए, 1569 मरीज ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। यहां अब तक 2.10 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 1.93 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 13 हजार 887 का इलाज चल रहा है। यहां अब तक 38 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। हर दिन 25 से 30 हजार जांच की जा रही हैं।

3. गुजरात
यहां गुरुवार को 1540 केस आए, 1417 मरीज ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। यहां अब तक 2.14 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 1.95 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 14 हजार 823 का इलाज चल रहा है। यहां अब तक 80 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। हर दिन 65 से 70 हजार जांच की जा रही हैं।

4. राजस्थान
यहां गुरुवार को 2086 केस आए, 3232 मरीज ठीक हुए और 20 की मौत हो गई। यहां अब तक 2.74 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 2.46 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 25 हजार 544 का इलाज चल रहा है। यहां अब तक 45 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। हर दिन 35 से 40 हजार जांच की जा रही हैं।

5. महाराष्ट्र
यहां गुरुवार को 5182 केस आए, 8066 मरीज ठीक हुए और 115 की मौत हो गई। यहां अब तक 18.37 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 17.03 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 85 हजार 835 का इलाज चल रहा है। यहां अब तक 1 करोड़ 10 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। हर दिन 65 से 70 हजार जांच की जा रही हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-4-december-2020-127977905.html







0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
WE SHARE YOU THE LATEST NEWS.
YOU CAN COMMENT IN WHAT WAY IT WOULD BE EASIER TO SHARE THE NEWS AND WILL BE MORE COMFORTABLE TO YOU