DailyNewsTwenty

DailyNews

सोमवार, 31 अगस्त 2020

विदा कीजिए अगस्त को, देखेंगे कितना चौंकाते हैं जीडीपी के आज आने वाले आंकड़े और प्रशांत भूषण को लेकर कितना सख्त है सुप्रीम कोर्ट https://bit.ly/3lvbPND

खबरें जिन पर आज नजर रहेगी

  • सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण के खिलाफ अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सजा पर अपना फैसला सुनाएगा। इससे पहले, कोर्ट ने 25 अगस्त अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

  • केंद्रीय सांख्यिकी संगठन आज साल की पहली तिमाही का जीडीपी डेटा जारी करेगा। कोरोना काल में लाकडाउन से प्रभावित इन आंकड़ों से देश की माली हालत पता चलेगी

  • सरकारी स्वर्ण बॉन्ड योजना की छठी किस्त के बॉन्ड की खरीद आज से खुलेगी। इस बार स्वर्ण बॉन्ड की कीमत 5,117 रुपए प्रति ग्राम रखी गई है। योजना चार सितंबर को बंद होगी।

  • 31 अगस्त से लोन मोरेटोरियम की अवधि आज खत्म हो रही है। इसके बाद लोन लेने वालों को डिफॉल्ट से बचने के​ लिए अपनी EMI समय पर चुकानी होगी।

  • बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की सुनवाई कर रही विशेष सीबीआई अदालत के सामने बचाव पक्ष को अपना पक्ष रखने का आज अंतिम मौका है।

  • भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुना सकता है। इसमें अदालत की अवमानना मामले में 2017 के आदेश पर पुनर्विचार का अनुरोध किया गया है।

  • आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह के हत्यारे दिलावर सिंह के नाम पर आज पंजाब बंद बुलाया है।

अब देख लेते हैं कि वो कौन सी बड़ी खबरें हैं जो घट तो गईं लेकिन आपको जरूर पता होनी चाहिए-

राहुल ने पीएम मोदी पर कसा तंज- छात्र परीक्षा पे चर्चा चाहते थे, पीएम ने खिलौने पे चर्चा कर ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 68वीं बार मन की बात कार्यक्रम में लोगों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत में टॉय इंडस्ट्री को बड़ी भूमिका निभानी है। असहयोग आंदोलन के समय गांधीजी ने कहा था कि यह भारतीयों में आत्मविश्वास जगाने का आंदोलन है। ऐसा ही हमें आत्मनिर्भर भारत आंदोलन के साथ भी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी की खिलौने की चर्चा पर तंज भी कसा। कहा- छात्र परीक्षा पे चर्चा चाहते थे, पीएम ने खिलौने पे चर्चा कर ली

पढ़िए पूरी खबर

कांग्रेस में लीडरशिप का मुद्दा थमा नहीं, सलमान खुर्शीद ने दिया बड़ा बयान

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि पार्टी में लीडरशिप के मुद्दे का फैसला सोनिया गांधी को ही करना चाहिए क्योंकि अभी वहीं अभी संचालन कर रही हैं। पार्टी अध्यक्ष चुनने की तुरंत ऐसी जरूरत नहीं दिखती कि ऐसा नहीं हुआ तो आसमान टूट पड़ेगा। पिछले हफ्ते हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में सोनिया गांधी को ही अंतरिम अध्यक्ष के पद पर बनाए रखने का फैसला किया गया था। हालांकि, सीडब्ल्यूसी ने कहा था कि 6 महीने के भीतर पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा।

पढ़िए पूरी खबर

लता मंगेशकर के घर प्रभुकुंज को बीएमसी ने किया सील
बीएमसी ने स्वरकोकिला लता मंगेशकर की बिल्डिंग को सील कर दिया है। दक्षिण मुंबई के चांबला हिल इलाके की प्रभुकुंज बिल्डिंग में लता मंगेशकर रहती हैं। खबरों के अनुसार, इस बिल्डिंग में रहने वाले 5 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए, जिसके बाद ऐहतियातन बीएमसी ने यह कार्रवाई की है। हालांकि लता जी और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित है। उनके परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें लिखा है- हम सभी सुरक्षित हैं।

पढ़िए पूरी खबर

बॉलीवुड गैंग को कंगना की खरी-खरी, कहा- मैं उन्हें नहीं मारूंगी तो वो मुझे मार देंगे
कंगना रनोट ने बॉलीवुड के उस गैंग को जमकर फटकार लगाई है, जो उन पर सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस के बहाने अपना एजेंडा चलाने का आरोप लगा रहे हैं। जो यह कह रहे हैं कि कंगना इस बहाने सिर्फ अपनी दुश्मनी निकाल रही हैं। कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसे लोगों पर जमकर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि वे (कंगना) अगर मनाली की जगह मुंबई में होतीं तो उन्हें भी मारकर लटका दिया गया होता।

पढ़िए पूरी खबर

इंडोनेशिया में वायरस का म्यूटेटेड वर्जन सामने आया

इंडोनेशिया में कोरोनावायरस का म्यूटेटेड वर्जन सामने आया है। जकार्ता के एजकमैन इंस्टीट्यूट फॉर मॉलिक्युलर बायोलॉजी ने इसकी जानकारी दी है। वायरस का यह वर्जन ज्यादा घातक तो नहीं, लेकिन 10 गुना ज्यादा संक्रामक है। इंस्टीट्यूट की डिप्टी डाइरेक्टर हेरावती सुडो ने बताया कि कलेक्ट किए गए सैंपल में कोरोना का डी614जी म्यूटेशन पाया गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में देश में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं, इसकी वजह जानने के लिए और अध्ययनों की जरूरत है।

पढ़िए पूरी खबर

खालिस्तानी समर्थक दिल्ली में गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में थे

मोगा के कमिश्नर ऑफिस पर खालिस्तानी झंडा फहराने वाले दो खालिस्तानी समर्थक दिल्ली में पकड़े गए। दोनों 16 दिन से फरार थे और विदेश भागने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही स्पेशल पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोगा के रौली गांव के जसपाल सिंह और इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। जसपाल घटना का मास्टरमाइंड है। उसके पिता पंजाब पुलिस में अफसर हैं। आरोपियों के प्रतिबंधित सिख संगठन से भी संबंध सामने आए हैं।

पढ़िए पूरी खबर

यूएई ने 48 साल बाद इजराइल के बायकॉट वाला कानून खत्म किया

इजराइल और यूएई के नए दोस्ताना रिश्ते रफ्तार पकड़ने लगे हैं। यूएई ने शनिवार को 48 साल पुराने उस कानून को पूरी तरह खत्म कर दिया, जिसके तहत इजराइल को बायकॉट किया गया था। इसके लिए यूएई के प्रमुख शासक खलीफा बिन जाएद अल नाह्यां ने बाकायदा आदेश जारी किया। सोमवार 31 अगस्त भी अहम होगा। इजराइल और अमेरिका के आला अफसरों का एक दल अबु धाबी पहुंचेगा। इनकी कई दौर की मीटिंग्स होंगी। माना जा रहा है कि इजराइल और यूएई के बीच अहम ट्रेड एग्रीमेंट हो सकते हैं।

पढ़िए पूरी खबर

ब्रिटेन की राजकुमारी डायना अपने वक्त की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल थी।

आज के दिन इतिहास में क्या खास रहा, आइये जानते हैं ...

  • 1997 : ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना की पेरिस में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह दुर्घटना आज भी संदेह के घेरे में है। वह ग्रेट ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बेटे और ब्रिटेन के होने वाले राजा चार्ल्स की पत्नी भी थी।
  • 1995 : आज ही के दिन 25 साल पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की एक आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह पंजाब-हरियाणा सचिवालय के बाहर अपनी कार में थे। तभी एक खालिस्तानी आतंकी वहां मानवबम बनकर पहुंचा और अपने आप को उड़ा लिया।
  • 1956 : आज के दिन फजल अली की अध्यक्षता में गठित आयोग के सुझावों को मानते हुए राज्य पुनर्गठन अधिनियम पारित हुआ था। संविधान बनने के बाद 27 नवंबर, 1947 को संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस.के. धर की अध्यक्षता में चार सदस्यीय आयोग का गठन किया था।

आखिर में, कवयित्री अमृता प्रीतम के जन्मदिन पर उनकी लिखी चंद लाइनें...



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Supreme Court to pronounce verdict in Prashant Bhushan contempt case today, loan moratorium period ends and Punjab called off


from Dainik Bhaskar /national/news/supreme-court-to-prashant-bhushan-case-rbi-loan-moratorium-ends-today-call-for-punjab-band-sc-to-pronounce-verdict-on-vijay-mallyas-review-plea-and-big-news-updates-with-dainik-bhaskar-morning-briefing-today-127667953.html

रविवार, 30 अगस्त 2020

धीरेंद्र दास हत्याकांड में शामिल आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम https://ift.tt/2DzNWCZ

पुलिस ने धीरेंद्र दास की हत्या कर फरार चल रहे जितेंद्र पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था. पुलिस के मुताबिक जितेंद्र पर हरदोई और सीतापुर में भी कई मुकदमे दर्ज हैं.  

from Zee News Hindi: States News https://bit.ly/3jw4StJ

MP: कई जिलों में बारिश से हाहाकार, भोपाल में रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, रायसेन में टापू पर फंसे लोग https://ift.tt/2DzNWCZ

राजधानी में भारी बारिश के चलते औबेदुल्लागंज-इटायाकला के बीच शनिवार रात 9:15 मिनट पर पानी लग गया. इसकी वजह से यहां अप और डाउन दोनों ट्रैकों को बंद कर दिया गया है. साथ ही यहां से जाने वाली तीन ट्रेनों का रूट भी परिवर्तित कर दिया गया है और गाड़ी संख्या 02534 (पुष्पक एक्सप्रेस) और गाड़ी संख्या 02542 (गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस) को इटारसी, जबलपुर, कटनी मुड़वारा, मालखेड़ी, आगासोत, झांसी के रास्ते चलाया गया. 

from Zee News Hindi: States News https://bit.ly/2YOBp6F

गैंगस्टर विकास दुबे के गुर्गों की निशानदेही पर मिले असलहे और देसी बम, 2 जुलाई की रात दुबे गैंग ने किए थे इस्तेमाल https://ift.tt/2DzNWCZ

विकास दुबे के गुर्गे धर्मेंद्र, शिवम दुबे, गोविंद सैनी और विष्णु पाल से पूछताछ में असलहों की जानकारी मिली. चारों ने माती कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिया.  

from Zee News Hindi: States News https://bit.ly/3bgDJs8

इंदौर: जिला प्रशासन सख्त, अब मास्क नहीं लगाने वालों से वसूलेगा 200 रुपए जुर्माना https://ift.tt/2DzNWCZ

आदेश के मुताबिक अब ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जो मास्क तो लगाए रहते हैं, लेकिन बात करने के दौरान मास्क निकाल देते हैं या फिर मास्क नीचे कर लेते हैं. फाइन की यह राशि लोगों से पकड़े जाने पर तुरंत ली जाएगी. 

from Zee News Hindi: States News https://bit.ly/2QAeBTo

MLA यौन उत्पीड़न केस: बिना इजाजत बच्चे का DNA टेस्ट करवाना पड़ा भारी, अब होगी जांच https://ift.tt/2DzNWCZ

बाल आयोग ने एसएसपी देहरादून को राजस्थान हाईकोर्ट के उस आदेश का हवाला देते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जिसमें बिना कोर्ट की मंजूरी के किसी नाबालिग बच्चे का DNA टेस्ट नहीं किया जा सकता है.  

from Zee News Hindi: States News https://bit.ly/3jowkK0

सफाई वाले रोबोट की बिक्री हुई दोगुनी, मैकडोनल्ड्स, वॉलमार्ट तक को जरूरत; जल्द से जल्द रोबोट काम पर लगाना चाहती हैं कंपनियां https://bit.ly/3b5YRkI

रोबोट का चलन काफी तेज होता जा रहा है। पहले दुनियाभर के होटल, मॉल, दफ्तर आदि में रोबोट्स का इस्तेमाल काम में तेजी और सौंदर्य के लिए होता था, लेकिन अब इनका इस्तेमाल सुरक्षा की दृष्टि से बढ़ा है।खासतौर पर सफाई वाले रोबोट्स की डिमांड पिछले कुछ समय में काफी बढ़ गई है।
कनाडा की कंपनी एवीबोट्स के मुताबिक फ्लोर क्लीनिंग रोबोट्स की बिक्री कोरोना के बाद दोगुनी बढ़ गई है। जो पहले इसके बारे में जानना भी नहीं चाहते थे वे भी इसे खरीद रहे हैं। अमेरिकी कंपनी ब्रेन कॉर्प्स ने कहा कि उसके सेल्फ ड्राइविंग क्लीनिंग रोबोट्स की बिक्री पिछले वर्ष के मुकाबले इस अप्रैल में 24 फीसदी बढ़ गई है।

ब्रेन कॉर्प के सीईओ यूजीन इज्हीकेविच बताते हैं कि वॉलमार्ट जैसे स्टोर्स से कोरोना के बाद क्लीनिंग रोबोट्स के ऑर्डर बढ़ गए हैं। वे चाहते हैं कि हम जल्द से जल्द इन्हें लगवा दें। इन क्लीनिंग रोबोट्स की कीमत 40 हजार डॉलर से 60 हजार डॉलर तक है। इनके सॉफ्टवेयर का खर्चा भी अलग से है।

देश में भी इस वर्ष 30 गुना बढ़ जाएगा बाजार

देश में रोबोट बनानी वाली प्रमुखा कंपनी मिलाग्रो की बिक्री इस वर्ष 15 से 20 गुना बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी के अनुसार इस वर्ष देश में रोबोट का बाजार करीब 30 गुना बढ़ जाएगा। इसका कारण है कि लोग अब रोबोट पर भरोसा करने लगे हैं।

आगे और बेहतर बना रहे

अमेरिका की कार्नेगी रोबोटिक्स कंपनी अपने प्रसिद्ध फ्लोर क्लीनर रोबोट निलफिस्क लिबर्टी में बड़े पैमाने पर एक ऐसा अटैचमेंट टेस्ट कर रही है जो कोरोना वायरस को भी अल्ट्रावॉयलेट लाइट से खत्म कर देगी। पिट्सबर्ग एयरपोर्ट में ऐसा रोबोट लग गया है।

1987 में बना था पहला कॉमर्शियल रोबोट

बात 1987 की है, जब रोबोकेंट नाम का दुनिया का पहला कमर्शियल फ्लोर क्लीनिंग रोबोट बना था। इसे अमेरिकी कंपनी ने बनाया था।

सफाई के अलावा यहां भी हो रहे इस्तेमाल

  • अस्पताल में- डेनमार्क की कंपनी यूपीडी रोबोट्स ने अप्रैल माह में ही चीन और यूरोप के अस्पतालों में सैकड़ों रोबोट भेजे हैं।
  • रेस्टोरेंट में- अमेरिकी फास्ट फूड कंपनी मैकडोनल्ड्स कुकिंग और सर्विंग के लिए रोबोट्स को टेस्ट कर रही है।
  • फैक्ट्रियों में- अमेरिकी कार कंपनी फोर्ड ने हाल ही में अपने एक प्लांट में फ्लफी नाम का रोबोट तैनात किया है जो 2 लाख स्क्वायर मीटर के प्लांट से डेटा जमा करता है।

स्रोत: टाइम, फॉर्च्यून, फोर्ब्स व अन्य मीडिया रिपोर्ट्स।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फ्लोर क्लीनिंग रोबोट्स की बिक्री कोरोना के बाद दोगुनी बढ़ गई है। जो पहले इसके बारे में जानना भी नहीं चाहते थे वे भी इसे खरीद रहे हैं।


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3gGSCF8

सरहद पर ना'पाक सुरंग; अनलॉक-4 में 7 सितंबर से दिल्ली में दौड़ेगी मेट्रो; सुशांत केस में ड्रग्स वाली चैट और नए दावे सामने आए https://bit.ly/2GdYkC1

जिन खबरों पर आज रहेगी नजर...

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रेडियो पर मन की बात करेंगे। प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम की यह 68वीं कड़ी होगी। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह 'मन की बात' की यह उनकी 15वीं कड़ी होगी।
  • बीसीसीआई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का पूरा शेड्यूल आज जारी कर सकती है।
  • सुशांतसिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच कर रही सीबीआई टीम रविवार को भी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रबर्ती को पूछताछ के लिए फिर से बुला सकती है।
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि और हिंदू आध्यात्मिक और सेवा संस्थान का 30 अगस्त को प्रकृति वंदन कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसे आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर सम्बोधित करेंगे।
  • राजस्थान में कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी अजय माकन राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं और वह रविवार शाम को जयपुर पहुंचेंगे। राजस्थान में गहलोत-पायलट विवाद के बाद पहली बार ये किसी बड़े नेता का दौरा है।
  • बिहार में महागठबंधन छोड़कर आए जीतनराम मांझी जदयू में शामिल होने की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।

कल की वो जरूरी खबरें, जो आप जानना चाहेंगे

  • अनलॉक-4 में धार्मिक-राजनीतिक कार्यक्रमों में 100 लोगों की छूट

केंद्र सरकार ने शनिवार शाम को अनलॉक-4 की गाइड लाइन जारी कर दी है। इसके मुताबिक, 7 सितंबर से दिल्ली में मेट्रो ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। हालांकि, ये चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी। 1 सितंबर से सोशल, अकादमिक, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, कल्चरल, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकेंगे। इसमें 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति ही होगी।
पढ़िए पूरी खबर

  • जम्मू के सांबा सेक्टर में मिली 450 फीट की सुरंग

शनिवार को बीएसएफ के जवानों ने जम्मू के सांबा सेक्टर में बार्डर के पास पाकिस्तान से जोड़ती एक सुरंग खोज ली। करीब 450 फीट लंबी इस सुरंग का इस्तेमाल आतंकियों की घुसपैठ और हथियार-ड्रग्स आदि की स्मगलिंग के लिए होता था। जम्मू बीएसएफ रेंज के आईजी एनएस जामवाल ने बताया कि इसे लेकर हमें एक इनपुट मिला था। सर्च ऑपरेशन के दौरान इसका पता चला। जीरो लाइन से भारत की तरफ यह 450 फीट (150 यार्ड) लंबी है। इसका मुंह रेत की बोरी से ढंका गया था।
पढ़िए पूरी खबर

  • सुशांत केस में नया दावा, गर्दन पर सुई के निशान थे

अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत की मौत के मामले में खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि सुशांत की डेडबॉडी के गले पर सुई के निशान थे और उनका एक पैर भी टूटा हुआ था। इस व्यक्ति का वीडियो सुशांत की बहन श्वेतासिंह कीर्ति ने ट्वीट किया है। वहीं, शनिवार को रिया चक्रबर्ती के कुछ चैट भी वायरल हुए हैं, जिनमें ड्रग्स संबंधी बातें सामने आई हैं।
पढिए पूरी खबर

सुरेश रैना ने 15 अगस्त की शाम को पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के एक घंटे बाद ही खुद के संन्यास की घोषणा कर दी थी। वे धोनी के साथ ही आईपीएल की चैन्नई सुपरकिंग्स के सदस्य रहे हैं।
  • आईपीएल पर कोरोना का साया, सुरेश रैना निजी कारणों से नहीं खेलेंगे

19 सितंबर से यूएई में शुरू होने आईपीएल पर कोरोना का साया मंडरा रहा है। बीसीसीआई ने कहा है कि कोरोना टेस्ट में 2 खिलाड़ी और 11 सपोर्ट स्टाफ पॉजिटिव पाए गए हैं। इन लोगों में कोई लक्षण नहीं थे। वहीं, बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना इस आईपीएल में चैन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ नहीं दिखाई देंगे। वे निजी कारणों से भारत लौट आए हैं। आईपीएल का पूरा शेड्यूल भी रविवार को जारी होना है।
पढ़िए पूरी खबर

  • फेसबुक हेट स्पीच विवाद में फिर कूदी कांग्रेस

फेसबुक पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने फिर से फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग को चिट्ठी लिखी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टाइम मैगजीन की एक रिपोर्ट को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल ने ट्वीट कर कहा "टाइम ने वॉट्सऐप और भाजपा की साठगांठ का खुलासा किया है। 40 करोड़ भारतीय यूजर वाला वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस भी शुरू करना चाहता है, इसके लिए मोदी सरकार की मंजूरी जरूरी है। इस तरह वॉट्सऐप पर भाजपा के नियंत्रण का पता चलता है।"
पढ़िए पूरी खबर

  • गृहमंत्री अमित शाह पूरी तरह स्वस्थ्य

कोरोना से जीतने के बाद फिर से सांस की परेशानी के चलते एम्स में भर्ती हुए गृहमंत्री अमित शाह की सेहत को लेकर डॉक्टरों ने कहा है कि अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्दी ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी जाएगी। 2 अगस्त को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 14 अगस्त को वे पूरी तरह ठीक होकर लौट गए थे, लेकिन दो-तीन दिन के बाद ही उन्हें सांस की तकलीफ और बदन दर्द की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था।
पढ़िए पूरी खबर

आज का इतिहास

  1. 1923 में हिंदी के प्रमुख गीतकार शंकरदास केसरीलाल शैलेंद्र का जन्म हुआ। उन्होंने शैलेंद्र के नाम से कई फिल्मों में गीत लिखे थे।
  2. 1928 में रास बिहारी बोस और जवाहरलाल नेहरू ने द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना की। ये लीग प्रवासी भारतीयों को ब्रिटिश शासन से हटाने के लिए थी।
  3. 1947 में भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ. भीमराव आम्बेडकर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
PM Narendra Modi Mann Ki Baat Today | IPL 2020 Schedule | Sushant Singh Rajput Dead Body; Dainik Bhaskar Top News Morning Briefing Today


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/34KgoO9

औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह की हत्या की थी; अमेरिका-रूस के बीच शुरू हुई हॉटलाइन https://bit.ly/2D99jLA

भारत के इतिहास में एक योद्धा और एक कवि के तौर पर दारा शिकोह का अपना महत्व है। यहां तक कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी उन्हें एक आदर्श मुसलमान मानता आया है। इसी साल जनवरी में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने दारा शिकोह की कब्र तलाशने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की सात सदस्यीय टीम बनाई थी। माना जाता है कि दारा शिकोह की कब्र हुमायूं का मकबरा परिसर में 140 कब्रों में से एक है।

पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम में शामिल एक सदस्य केके मुहम्मद ने दारा शिकोह को अपने समय का महानतम मुक्त विचारक कहा है। उनके अनुसार दारा शिकोह को उपनिषद का महत्व समझ आया और उन्होंने उसका अनुवाद किया। तब तक उसकी जानकारी सिर्फ उच्च जातियों के हिंदुओं को ही थी। पारसी में अनुवाद होने के बाद ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई लोगों को उसने प्रेरित किया।

  • मॉस्को-वॉशिंगटन के बीच मध्यस्थ बना रेड फोन

1960 के दशक में पेंटागन से अमेरिकी सैनिक हॉटलाइन पर मैसेज मॉस्को भेजते हुए।


वॉशिंगटन और मॉस्को को जोड़ने वाली हॉटलाइन पर पहला टेस्ट मैसेज 30 अगस्त 1963 को भेजा गया था। यह मैसेज था- "The quick brown fox jumped over the lazy's dog's back 1234567890.' उस समय रूस और अमेरिका में युद्ध की परिस्थिति बन रही थी।

शाब्दिक बातचीत से होने वाली गलतफहमी टालने के लिए लिखित संदेश भेजने के लिए टेलीटाइप और टेलीग्राफ टर्मिनल का इस्तेमाल होता था। अमेरिकी टर्मिनल पेंटागन में था। हैरानी की बात यह है कि रेड फोन नाम की कोई चीज इस सिस्टम में नहीं है। आखिरी बार बराक ओबामा ने इस सिस्टम का इस्तेमाल किया और रूस को 2016 के चुनावों में हैकिंग को लेकर आगाह किया था।

  • बीआर अंबेडकर बने संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष
भारत का संविधान लिखने वाली प्रारूप समिति के सदस्य। समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर बैठे हुए लोगों में बाएं से तीसरे हैं।

आज हमारी पहचान बन चुके भारत के संविधान से आज की तारीख का खास संबंध है। संविधान सभा ने 29 अगस्त 1947 को सात सदस्यों की संविधान प्रारूप समिति बनाई थी। इसके अगले दिन यानी 30 अगस्त 1947 को समिति के सदस्यों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को समिति का अध्यक्ष बनाया था। समिति ने दो साल का वक्त लेकर संविधान का प्रारूप तैयार किया। इसे 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के सामने पेश किया गया। बाद में 26 जनवरी 1950 को यह लागू हुआ और हमारा देश गणतंत्र बना।

आज लघु उद्योग दिवस

हर साल 30 अगस्त लघु उद्योग दिवस मनाया जाता है। लागू उद्योग दिवस लघु उद्योगों को बढ़ावा देने और बेरोजगार को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मनाया जाता है। भारत जैसे विकासशील देश में आर्थिक विकास में लघु उद्योगों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

इतिहास में आज के दिन को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता हैः-

  • 1559: महान सम्राट अकबर के बेटे और मुगल वंश के शासक जहांगीर का जन्म।
  • 1682: ब्रिटिश धर्मसुधारक विलियम पेन को इंग्लैंड छोड़ना पड़ा। वह अमेरिका पहुंचे। वहां पेनसिल्वेनिया की स्थापना की ताकि लोग धार्मिक तौर पर स्वतंत्र हो सके।
  • 1806: न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र "डेली एडवर्टाइजर" आखिरी बार प्रकाशित किया गया।
  • 1888: क्रांतिकारी कनाईलाल दत्त का जन्म जो भारत की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूल गए।
  • 1928: रास बिहारी बोस और जवाहरलाल नेहरू ने द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना की। इसका मकसद प्रवासी भारतीयों को भारत में ब्रिटिश राज हटाने के लिए प्रेरित करना था।
  • 1984: अंतरिक्ष यान "डिस्कवरी" ने पहली बार उड़ान भरी थी।
  • 2007: जर्मनी के दो वैज्ञानिकों गुंटर निमित्ज और आल्फोंस स्टालहोफेन ने अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को गलत ठहराने का दावा किया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History for August 30th/ What Happened Today | Dara Shikoh murdered by Aurangzeb | Hotline between America and Russia| Small Industry Day Today


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/32G5575

1 सितंबर को इसके लिए सुबह 1 और दोपहर में रहेंगे 3 मुहूर्त, मूल स्वरूप में समाहित करने के लिए किया जाता है जल विसर्जन https://bit.ly/2YJTgve

गणेश चतुर्थी के दस दिन बाद यानी अनंत चतुर्दशी पर श्री गणेश मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। इस बार ये दिन 1 सितंबर को है। हालांकि, पंचांग भेद के कारण कुछ जगह पर 31 अगस्त को ही ये पर्व मना लिया जाएगा। देश में कुछ जगह लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार 4, 5, 7, 10 या 11वें दिन गणेश विसर्जन करते हैं।

काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र बताते हैं कि विसर्जन से पहले उत्तर पूजा का विधान है। पूजा के बाद विशेष नैवेद्य लगाकर ब्राह्मण भोज भी करवाया जाता है। ग्रंथों में बताया गया है कि उत्सवों के लिए किसी मूर्ति में देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाए तो उनका विसर्जन करना भी जरूरी है। इसलिए गणेशोत्सव के बाद विसर्जन की परंपरा है।

  • पं. मिश्रा के अनुसार ग्रंथों में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए मध्याह्न काल श्रेष्ठ बताया गया है। लेकिन, संभव न हो तो सुविधा के अनुसार किसी भी शुभ मुहूर्त में किया जा सकता है। ग्रंथों में बताया गया है कि सूर्यास्त से पहले ही प्रतिमा विसर्जन किया जाना चाहिए।

विसर्जन का महत्व: गणेश जल तत्व के अधिपति देवता हैं गणेश
पं. मिश्र का कहना है कि भगवान गणेश जल तत्व के अधिपति देवता हैं। इसलिए उनकी प्रतिमा का विसर्जन जल में किया जाता है। जल पंच तत्वों में से एक है। इसमें घुलकर प्राण प्रतिष्ठित गणेश मूर्ति पंच तत्वों में सामहित होकर अपने मूल स्वरूप में मिल जाती है। जल में विसर्जन होने से भगवान गणेश का साकार रूप निराकार हो जाता है। जल में मूर्ति विसर्जन से यह माना जाता है कि जल में घुलकर परमात्मा अपने मूल स्वरूप से मिल गए। यह परमात्मा के एकाकार होने का प्रतीक भी है।

  • मिट्टी की गणेश प्रतिमा को घर में किसी साफ बर्तन में विसर्जन करना चाहिए। नदियों में मूर्ति विसर्जन करने से बचना चाहिए। क्योंकि, ब्रह्मपुराण और महाभारत के अनुशासन पर्व में कहा गया है कि नदियों को गंदा करने से दोष लगता है।

मिट्टी के गणेश, घर में ही विसर्जन
दैनिक भास्कर समूह कई वर्षों से "मिट्टी के गणेश-घर में ही विसर्जन" अभियान चला रहा है। इसका मूल उद्देश्य यही है कि हम अपने तालाब और नदियों को प्रदूषित होने से बचा सकें। इसलिए आप घर या कॉलोनी में कुंड बनाकर विसर्जन करें और उस पवित्र मिट्टी में एक पौधा लगा दें। इससे न सिर्फ ईश्वर का आशीर्वाद बना रहेगा, बल्कि उनकी याद भी घर-आंगन में महकती रहेगी। यह पौधा बड़ा होकर पर्यावरण में योगदान देगा। साथ ही घर में नई समृद्ध परंपरा का संचार होगा।

उत्तर पूजा विधि और मंत्र
सुबह जल्दी उठकर नहाएं और मिट्टी से बने गणेशजी की पूजा का करें। चंदन, अक्षत, मोली, अबीर, गुलाल, सिंदूर, इत्र, जनेऊ चढ़ाएं। इसके बाद गणेशजी को 21 दूर्वा दल चढ़ाएं। 21 लड्डुओं का भोग लगाएं फिर कर्पूर से भगवान श्रीगणेश की आरती करें। इसके प्रसाद अन्य भक्तों को बांट दें।

विसर्जन स्थान पर मौजूद परिवार के सदस्य और अन्य लोग हाथ में फूल और अक्षत लें। फिर विसर्जन मन्त्र बोलकर गणेश जी को चढ़ाएं और प्रणाम करें।

इन बातों का रखें ध्यान

विसर्जन से पहले उत्तर पूजा की जाती है और गणेशजी का विशेष श्रृंगार किया जाता है। जो भगवान गणपति के साथ ही पानी में विसर्जित किया जाता है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Ganesh Visarjan on 1 September; Ganesh Visarjan And Puja Muhurta in the Morning and Afternoon


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/34Jyf7M

आप शेयर ट्रेडिंग करते हैं तो यह जानना आपके लिए जरूरी है; एक सितंबर से बदल रहा है मार्जिन का नियम https://bit.ly/3jxjoSl

शेयर बाजार में एक सितंबर से आम निवेशकों के लिए नियम बदलने वाले हैं। अब वे ब्रोकर की ओर से मिलने वाली मार्जिन का लाभ नहीं उठा सकेंगे। जितना पैसा वे अपफ्रंट मार्जिन के तौर पर ब्रोकर को देंगे, उतने के ही शेयर खरीद सकेंगे। इसे लेकर कई शेयर ब्रोकर आशंकित है कि वॉल्युम नीचे आ जाएगा। आइए समझते हैं क्या है यह नया नियम और आपकी ट्रेडिंग को किस तरह प्रभावित करेगा?

सबसे पहले, यह मार्जिन क्या है?

  • शेयर मार्केट की भाषा में अपफ्रंट मार्जिन सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले शब्दों में से एक है। यह वह न्यूनतम राशि या सिक्योरिटी होती है जो ट्रेडिंग शुरू करने से पहले निवेशक स्टॉक ब्रोकर को देता है।

  • वास्तव में यह राशि या सिक्योरिटी, बाजारों की ओर से ब्रोकरेज से अपफ्रंट वसूली जाने वाली राशि का हिस्सा होती है। यह इक्विटी और कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग से पहले वसूली जाती है।

  • इसके अलावा स्टॉक्स में किए गए कुल निवेश के आधार पर ब्रोकरेज हाउस भी निवेशक को मार्जिन देते थे। यह मार्जिन ब्रोकरेज हाउस निर्धारित प्रक्रिया के तहत तय होती थी।

  • इसे ऐसे समझिए कि निवेशक ने एक लाख रुपए के स्टॉक्स खरीदे हैं। इसके बाद भी ब्रोकरेज हाउस उसे एक लाख से ज्यादा के स्टॉक्स खरीदने की अनुमति देते थे।

  • अपफ्रंट मार्जिन में दो मुख्य बातें शामिल होती हैं, पहला वैल्यू एट रिस्क (वीएआर) और दूसरा एक्स्ट्रीम लॉस मार्जिन (ईएलएम)। इसी के आधार पर किसी निवेशक की मार्जिन भी तय होती है।

अब तक क्या है मार्जिन लेने की प्रक्रिया?

  • मार्जिन दो तरह की होती है। एक तो है कैश मार्जिन। यानी आपने जितना पैसा आपके ब्रोकर को दिया है, उसमें कितना सरप्लस है, उतने की ही ट्रेडिंग आप कर सकते हैं।

  • दूसरी है स्टॉक मार्जिन। इस प्रक्रिया में ब्रोकरेज हाउस आपके डीमैट अकाउंट से स्टॉक्स अपने अकाउंट में ट्रांसफर करते हैं और क्लियरिंग हाउस के लिए प्लेज मार्क हो जाती है।

  • इस सिस्टम में यदि कैश मार्जिन के ऊपर ट्रेडिंग में कोई नुकसान होता है तो क्लियरिंग हाउस प्लेज मार्क किए स्टॉक को बेचकर राशि वसूल कर सकता है।

नया सिस्टम किस तरह अलग होगा?

  • सेबी ने मार्जिन ट्रेडिंग को नए सिरे से तय किया है। अब तक प्लेज सिस्टम में निवेशक की भूमिका कम और ब्रोकरेज हाउस की ज्यादा होती थी। वह ही कई सारे काम निवेशक की ओर से कर लेते थे।

  • नए सिस्टम में स्टॉक्स आपके अकाउंट में ही रहेंगे और वहीं पर क्लियरिंग हाउस प्लेज मार्क कर देगा। इससे ब्रोकर के अकाउंट में स्टॉक्स नहीं जाएंगे। मार्जिन तय करना आपके अधिकार में रहेगा।

  • प्लेज ब्रोकर के फेवर में मार्क हो जाएगी। ब्रोकर को अलग डीमैट अकाउंट खोलना होगा- ‘टीएमसीएम- क्लाइंट सिक्योरिटी मार्जिन प्लेज अकाउंट’। यहां टीएमसीएम यानी ट्रेडिंग मेंबर क्लियरिंग मेंबर।

  • तब ब्रोकर को इन सिक्योरिटी को क्लियरिंग कॉर्पोरेशन के फेवर में री-प्लेज करना होगा। तब आपके खाते में अतिरिक्त मार्जिन मिल सकेगी।

  • यदि मार्जिन में एक लाख रुपए से कम का शॉर्टफॉल रहता है तो 0.5% पेनल्टी लगेगी। इसी तरह एक लाख से अधिक के शॉर्टफॉल पर 1% पेनल्टी लगेगी। यदि लगातार तीन दिन मार्जिन शॉर्टफॉल रहता है या महीने में पांच दिन शॉर्टफॉल रहता है तो पेनल्टी 5% हो जाएगी।

नई व्यवस्था में आज खरीदो, कल बेचो (बीटीएसटी) का क्या होगा?

  • शेयर मार्केट में बीटीएसटी प्रचलित टर्म है, जब निवेशक आज किसी शेयर को खरीदता है और दूसरे ही दिन उसे बेच देता है। नए नियम से यह प्रक्रिया बदलने वाली है।

  • यदि अगले ही दिन आपको स्टॉक बेचना है तो आपको वीएआर+ईएलएम मार्जिन चाहिए होगी। यदि एक लाख रुपए का रिलायंस स्टॉक आपने आज खरीदा, आपको उसे बेचने के लिए 22 हजार रुपए की मार्जिन कल आपके अकाउंट में रखनी ही होगी।

  • ब्रोकर्स ने इसका भी रास्ता निकाला है। यदि आपने आज कोई शेयर खरीदा और उसका पूरा भुगतान ब्रोकर को किया है तो भी ब्रोकर एक्सचेंज को वीएआर+ईएलएम ही चुकाएगा। इससे आपके पास अगले दिन उस स्टॉक को बेचने के लिए पर्याप्त मार्जिन होगी।

  • उदाहरण के लिए, यदि आपके एक लाख रुपए है और आपने रिलायंस खरीदा। ब्रोकर वीएआर+ईएलएम के तौर पर 22 हजार रुपए ब्लॉक करेगा और रिपोर्ट करेगा। इस तरह, अगले दिन एक लाख रुपए का रिलायंस बेचने के लिए बचे हुए 78 हजार में से आपको मार्जिन मिल जाएगी।

  • बीटीएसटी ट्रेड्स की अनुमति देने के लिए कुछ ब्रोकर्स ने यह रास्ता निकाला है। लेकिन यह उन्हीं स्टॉक्स पर उपलब्ध है जिन पर वीएआर+ईएलएम 50% से कम है। चूंकि, टॉप 1,500 स्टॉक्स की वीएआर+ईएलएम 50% से कम है, इस वजह से बीटीएसटी संभव हो सकेगा।

इसका निवेशकों को क्या फायदा होगा?

  • सेबी को नया नियम लाना पड़ा क्योंकि प्लेज किए जाने वाले स्टॉक्स के ट्रांसफर ऑफ टाइटल (ऑनरशिप) को लेकर दिक्कतें थी। कुछ ब्रोकर्स ने इसका दुरुपयोग किया।

  • चूंकि, स्टॉक्स निवेशक के डीमैट खाते में ही रहेंगे, ब्रोकर इन सिक्योरिटी या स्टॉक का दुरुपयोग नहीं कर सकेगा। एक क्लाइंट के स्टॉक को प्लेज कर दूसरे क्लाइंट की मार्जिन बढ़ाना उनके लिए संभव नहीं होगा।

  • मौजूदा प्लेज सिस्टम में स्टॉक्स ब्रोकर के कोलेटरल अकाउंट में होते थे, इसलिए उस पर मिलने वाले डिविडेंड, बोनस, राइट्स आदि का लाभ ब्रोकर उठा लेता था। अब ऐसा नहीं हो सकेगा।

  • सभी सिक्योरिटी पर प्लेज की अनुमति होगी क्योंकि कुछ ब्रोकर एक्सचेंज से अनुमति होने के बाद भी कई सिक्योरिटी पर प्लेज स्वीकार नहीं करते थे।

निवेशकों को क्या नुकसान है?

  • भारत में आम तौर पर स्टॉक्स के सेटलमेंट में दो दिन लगते हैं। यानी आप स्टॉक खरीदते हैं तो आपके डीमैट अकाउंट में उसे आने में दो दिन (T+2) लग जाते हैं। इसी तरह स्टॉक बेचने पर उसका क्रेडिट अकाउंट में पहुंचने में दो दिन लग जाते हैं।

  • यदि आपने एक लाख रुपए के शेयर बेचे और उसी दिन कुछ और खरीदना चाहते हैं तो नहीं खरीद सकेंगे। आपको प्लेज करना होगा और मार्जिन लेनी होगी। अब तक ब्रोकर बिक्री पर नोशनल कैश दे देते थे, जिससे उसी दिन दूसरा शेयर खरीदा जा सकता था।

  • नई व्यवस्था में नोशनल कैश की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। इस वजह से आपको बेचने पर उसका पैसा क्रेडिट होने का इंतजार करना होगा। उसके बाद ही आप कोई शेयर खरीद सकेंगे। अन्यथा आपको अपने अकाउंट के शेयर प्लेज कर मार्जिन जुटानी होगी।

ब्रोकरिंग हाउस नए सिस्टम का क्यों विरोध कर रहे हैं?

  • ब्रोकरिंग हाउसेस को चिंता है कैश और डेरिवेटिव्स सेग्मेंट में मार्केट और उनके खुद के टर्नओवर कम होने की। उन्हें लग रहा है कि डेली टर्नओवर 20-30% कम हो जाएगा।

  • क्लाइंट्स को अपने अकाउंट में हायर मार्जिन बनाकर रखनी होगी और इससे उनके रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट पर भी असर पडे़गा। उनकी रिस्क लेने की क्षमता भी कम हो जाएगी।

  • इस बदलाव से न केवल ब्रोकर्स को बल्कि सरकार को भी नुकसान होगा। सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (एसटीटी) के तौर पर सरकार को मिलने वाला राजस्व कम होगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
It is important for you to know when you are trading shares; The rule of margin is changing from September 1


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3jsM3YI

पांच ग्राफिक में समझें भारतीय रेलवे के निजीकरण का प्लान, तीन साल में दौड़ेंगी 151 प्राइवेट ट्रेन https://bit.ly/2EM8wRg

इसी साल मार्च में लोकसभा और राज्यसभा में दो मौकों पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बयान दिया कि रेलवे का कोई निजीकरण नहीं होगा यह बात “क्रिस्टल किल्यर” है। लेकिन चार महीने बादी ही रेलवे के निजीकरण को हरी झंडी दे दी गई है? सरकार ने अभी तक यह जवाब नहीं दिया है कि जो रेलवे आधुनिकीकरण के नाम पर बेची जा रही उसका आधुनिकरण सरकार खुद क्यों नहीं कर सकती। खैर अब ये होकर रहेगा ये बात भी “क्रिस्टल किल्यर” है। अब जब हो ही रहा है तो आप इसका प्लान समझ लीजिए।

तीस हजार करोड़ के निवेश का अनुमान

भारतीय रेलवे में 2 हजार 8 सौ मेल ट्रेनें हैं, जिनमें से 151 ट्रेनों को बेचा जाएगा। यानी रेलवे में 5% निजीकरण किया जा रहा है। इससे कितना निवेश आयेगा यह तो दिसंबर में बोली लगने के बाद साफ होगा, लेकिन करीब 30 हजार करोड़ के निवेश का अनुमान लगाया जा रहा है।

आप के सफर का समय आधा हो जाएगा


सभी 151 प्राइवेट ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी और इनका रनिंग टाइम राजधानी जैसा होगा। सभी ट्रेनों में 16 कोच होंगे और सभी में ऐसी लगा होगा।

कंपनियां तय करेंगी ट्रेनों का स्टॉपेज

ये सभी ट्रेनें 12 सबसे व्यस्त स्टेशनों से निकलेंगी, और इन्हीं 12 स्टेशनों पर ही इनका सफर समाप्त होगा। ये ट्रेनें दिल्ली और मुंबई के दो-दो स्टेशनों से चलेंगी। इन ट्रेनों का स्टॉपेज कहां होगा ये तय करने का अधिकार रेल मंत्रालय का नहीं होगा, इसे कंपनियां तय करेंगी।

तीन भारतीय और दो विदेशी कंपनियां प्रमुख दावेदार



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Understand in five graphic plan the privatization of Indian Railways, 151 private trains will run in three years


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/34HkBCl

कोरोनावायरस के अलावा स्कूल में नया खतरा कर रहा बच्चों का इंतजार, महीनों से बंद पानी के सिस्टम में मिल रहा लेजियोनेला बैक्टीरिया https://bit.ly/31GUh9e

मैक्स हॉर्बरी. कोरोनावायरस के कारण बंद पड़े स्कूलों का दोबारा खुलना फिलहाल तय नहीं है, लेकिन सरकार इसको लेकर विचार कर रही है। अब जब स्कूल खुलने को लेकर चर्चा जोरों पर है तो बच्चों, शिक्षकों और पैरेंट्स के मन में संक्रमण का डर होना लाजमी है। ऐसे में कई महीनों से बंद पड़े स्कूलों में कोरोना के अलावा एक नया खतरा भी बच्चों का इंतजार कर रहा है। अमेरिका के कुछ स्कूलों के वॉटर सिस्टम में लेजियोनेला नाम का बैक्टीरिया मिल रहा है।

क्या है लेजियोनेला बैक्टीरिया?
बीते हफ्ते अमेरिका के ओहायो में अधिकारियों को पांच स्कूलों में लेजियोनेला वायरस मिला। इसके अलावा पैंसिलवेनिया में भी अधिकारियों ने चार स्कूलों में यह बैक्टीरिया पाया। लेजियोनेला वायरस स्कूल भवनों के पानी की सप्लाई में हो सकता है।

लेजियोनेला को लेजियोनेला न्यमोफीलिया के नाम से भी जाना जाता है। यह एक बैक्टीरिया है, जिससे लीजियोनेयर्स बीमारी हो सकती है। यह सांस संबंधी बीमारी है। यह ठहरे हुए पानी में तैयार हो सकता है और बाद में हवा के जरिए फैल सकता है। यह बैक्टीरिया सांस के जरिए इंसान के शरीर तक पहुंच सकता है।

सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, यह 10 में से एक मामले में घातक भी हो सकता है। हालांकि छोटे बच्चों में लिजियोनेयर्स बीमारी का जोखिम कम होता है, लेकिन बड़े बच्चों, व्यस्क और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगो को खतरा ज्यादा होता है।

एक्सपर्ट्स की चिंता- इसको लेकर मैनेजमेंट के पास नहीं है कोई प्लान
बच्चों को वायरस से बचाने के लिए कई स्कूल मार्च से ही बंद हैं। ऐसे में इन स्कूलों के बाथरूम, कैफेटेरिया और स्पोर्ट की जगह उपयोग में नहीं आई है। एक्सपर्ट्स को चिंता है कि लॉकडाउन के दौरान सप्लाई में पानी रुका हुआ है और स्कूल के पास कोई प्लान नहीं है।

इंडियाना में पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में सिविल, एनवायरमेंटल और इकोलॉजिकल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर एंड्रयू व्हेल्टन कहते हैं, "आमतौर पर स्कूलों के पास वॉटर मैनेजमेंट प्लान नहीं होता है। यह कल्पना है कि ज्यादातर के पास मैनेजमेंट होता है। मेरे अनुभव में तो नहीं है।"

कोरोना से सुरक्षा करने के चक्कर में हो सकते हैं बैक्टीरिया का शिकार
कोरोनावायरस से बचाव के स्कूल जो उपाय करेंगे वो भी लेजियोनेला को लेकर चिंता बढ़ा सकते हैं। उदाहरण के लिए कई स्कूलों ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सभी सिंक बंद कर दिए हैं। खिलाड़ियों और कोच की सुरक्षा के लिए कुछ स्पोर्ट्स सुविधाएं भी बंद हैं। ऐसे में ठहरे हुआ पीने के पानी की जगहें बैक्टीरिया के बढ़ने के लिए अच्छी हो सकती हैं। लॉकर रूम में पाए जाने वाले शॉवर लीजियोनेला के बढ़ने की आम जगह होती है।

अगर फैसेलिटी मैनेजर्स दोबारा स्पोर्ट्स सुविधाएं शुरू करना चाहते हैं तो उन्हें बैक्टीरिया को लेकर उपाय करने होंगे। डॉक्टर व्हेल्टन ने कहा कि बिल्डिंग को मैनेज करने वाले कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि आप शॉवर और टॉयलेट के जरिए लीजियोनेला का शिकार हो सकते हैं।

सीडीसी ने जारी की हैं गाइडलाइंस
सीडीसी ने कोरोनावायरस लॉकडाउन के बाद भवनों को शुरू करने के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। एजेंसी की प्रवक्ता ने कहा, "उनकी गाइडलाइंस स्कूल समेत सभी तरह की बिल्डिंग्स पर लागू होती हैं।" डॉक्टर व्हेल्टन के मुताबिक, कई गाइडलाइंस की अस्पष्टता का मतलब है स्कूल कम से कम और ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा उपाय कर आज्ञाकारी होने का दावा करेंगे।

पानी को फ्लश करते रहना बहुत जरूरी है
लेजियोनेला को बढ़ने से रोकने का एक उपाय है फ्लशिंग। सिस्टम में साफ पानी लाने से क्लोरीन की छोटी खुराक बनी रहती है, जो बैक्टीरिया के बढ़ने को रोकती है। जबकि फ्लशिंग प्रक्रिया को रोज किया जाना चाहिए। इसका मतलब है हर नल, शॉवर और टॉयलेट का चलते रहना।

बैक्टीरिया मिलने वाले स्कूलों में से एक ओहायो के एंगलवुड एलिमेंट्री में जुलाई से ही फ्लशिंग प्रक्रिया शुरू हो गई थी। जब वॉटर मैनेजमेंट कंपनी को बीते हफ्ते पानी में लेजियोनेला मिला तो उन्हें पूरे भवन की सप्लाई को बंद कर पूरे सिस्टम में बड़े स्तर की क्लोरीन डाल दी थी। डिस्ट्रिक्ट की प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा को पक्का करने के लिए वे लगातार पानी की जांच कर रहे हैं।

हालांकि, फ्लशिंग एक बार में लेजियोनेला को खत्म नहीं करती है। पानी को टेस्ट करने बाद ही फ्लशिंग के प्रभाव के बारे में पता चलता है। ओहायो के मिल्टन यूनियन हाई स्कूल ने जुलाई के आखिर में वॉटर टेस्टिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने पाया कि 72 घंटे के बाद क्लोरीन का स्तर शून्य हो गया था। 24 घंटे बाद इसका स्तर फिर शून्य हो गया। बाद में उन्होंने पानी की जांच की और पाया कि पानी में लेजियोनेला है।

क्लोरीन के उपयोग के बाद भी तैयार हो जाता है बैक्टीरिया
पर्ड्यू में पोस्टडॉक्टरल फैलो कैटलिन प्रोक्टर लॉकडाउन के दौरान लेजियोनेला पर स्टडी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि क्लोरीन के उपयोग के बावजूद बैक्टीरिया की बायोफिल्म उन्हें पूरी तरह खत्म होने से बचाती हैं। कैटलिन ने बताया "डिसइंफेक्ट के खत्म होने के बाद वे फिर तैयार हो सकते हैं।"

पिट्सबर्ग के फॉक्स चैपल एरिया स्कूल डिस्ट्रिक्ट के अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पैरेंट्स को ईमेल कर दिया है कि वे सिस्टम के जरिए पानी में तेज गर्म पानी भेज रहे हैं। इस प्रक्रिया को थर्मल शॉक कहा जाता है। बैक्टीरिया को मारने के उपाय के तौर पर इसका प्रस्ताव काउंटी के हेल्थ अथॉरिटीज ने दिया था। हालांकि, कुछ इंडस्ट्री समूह बैक्टीरिया को रोकने के लिए थर्मल शॉक के प्रभाव पर सवाल उठाते हैं।

बजट भी एक समस्या
कुछ स्कूलों के पास लेजियोनेला टेस्ट और दूसरे पानी से संबंधित खतरों की जांच का बजट नहीं है। ऐसे स्कूल भी सही सलाह की कमी से जूझ रहे हैं। उदाहरण के लिए फ्लशिंग के तुरंत बाद पानी की जांच करना टेस्ट को अप्रभावी बना देगा। क्योंकि, ताजा पानी जाता है और लेजियोनेला नजर नहीं आएगा।

पॉलिटेक्निक मॉन्ट्रियल में सिविल इंजीनियरिंग प्रोफेसर मिशेल प्रेवोस्ट ने कहा, "आपको फ्लश करने के तुरंत बाद मापना नहीं है, लेकिन यह चीज गाइडलाइंस में साफ नहीं है।" जानते हुए या न जानते हुए ये स्कूल टेस्ट में चीटिंग कर रहे हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
In addition to coronavirus, children waiting for new danger in school, Legionella bacteria found in closed water system for months


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3lxctdC